भारत का भविष्य युवाओं पर निर्भर है और युवाओं को संस्कारित करने का दायित्व हम सभी लोगों का है इसी संकल्प का नाम है संस्कार यज्ञ – यज्ञ का अर्थ है त्याग बलिदान और शुभ कर्म। संसार के हित और कल्याण के लिए जिस प्रकार यज्ञ में हम अपने प्रिय एवं अमूल्य दिव्य पौष्टिक पदार्थों को अग्नि देव के माध्यम से सभी देवों को समर्पित करते हैं उसी प्रकार वर्तमान में युवाओं को संस्कार रूपी यज्ञ द्वारा जागृत करने की आवश्यकता है जिससे युवाओं का जीवन पवित्र प्रखर एवं प्रकाशवान हो सके। जिस प्रकार गंगा स्नान करने से निर्मलता शीतलता एवं मन में पवित्रता के भाव आते हैं उसी प्रकार संस्कार यज्ञ रूपी प्रयोजनों के द्वारा युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण किया जा सकता है, बस यही संस्कार यज्ञ का उद्देश्य है।

संस्कार यज्ञ
- Post author:Vaayupankh
- Post published:August 23, 2020
- Post category:Sanskaar Yagya
- Post comments:0 Comments
Please Share This Share this content
You Might Also Like

Theme Based Content – “चरित्र एवं व्यक्तित्व के निर्माण में नीति-नियम अनुशासन और संस्कारों का महत्व” – रामायण, महाभारत और भगवद् गीता मनुष्य जीवन के उत्तम मार्गदर्शक ग्रंथ

Theme Based Content – “चरित्र एवं व्यक्तित्व के निर्माण में नीति-नियम अनुशासन और संस्कारों का महत्व” – महत्वपूर्ण संदेश
