छत्रपति शिवाजी महाराज और फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ

छत्रपति शिवाजी महाराज और फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, देशभक्ति की भावना और साहस से हर कोई परिचित है। भारत के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान देशभक्त, कुशल प्रशासक और महापराक्रमी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज के कुछ अनमोल विचार जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

 1. एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।

  1. जब हौसले बुलन्द हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।
  2. शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरो भी मत।
  3. सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर।अतः पहले खुद को नहीे राष्ट्र को देखना चाहिए।
  4. अगर मनुष्य के पास आत्मबल है, तो वो समस्त संसार पर अपने हौसले से विजय पताका लहरा सकता है।
  1. फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में निर्णायक विजयश्री दिलाने वाले तत्कालीन थल सेना अध्यक्ष फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ उनके सादर नमन।आप को जितना पढ़ें आपकी वीर गाथाओं को जितना पढे़ उतना कम हैं…. असीम साहस, निर्भीकता और अदम्य शौर्य के अद्भुत किस्से

अगर आजकल के बच्चे और युवा ऐसे महापुरुषों को उनकी जीवन गाथा उनकी वीर गाथाओं को पढ़ें समझें और उन्हें अपना जीवन आदर्श तो बनाए तो जिंदगी में ऐसा क्या है जो वो हासिल नहीं कर सकते!

मगर यह सब बातें आप सब को अपने तक सीमित नहीं रखनी है दिन में कभी भी जब अपने बच्चे अपने मित्रों अपने साथियों के साथ हों तो उन्हें बताइए । अपने परिवार के साथ अपने पड़ोसियों के साथ समाज के लोगों के साथ ऐसी बातों, तथ्यों और प्रेरक प्रसंगों को बांटना है साझा करना है जिससे यह विचार सब लोगों तक पहुंचे और हम जो अपनी सभ्यता संस्कृति विचारों से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य के प्रभाव में आकर अपने आप को भावहीन आधुनिकता और तकनीकी की अंधी दौड़ में समर्पित करते चले जा रहे हैं उससे बच सकें।

साभार
संस्कार यज्ञ

Leave a Reply